कोरबा: 14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

कोरबा:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद शर्मनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। एक 14 साल के लड़के ने अपने ही दूर की रिश्तेदार 5 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर डाली।

घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता काम पर गए थे। पिता ड्यूटी पर थे और मां भी किसी जरूरी काम से बाहर गई हुई थीं। बच्ची घर में अकेली थी और खेल रही थी। इसी दौरान पास ही रहने वाला 14 साल का किशोर, जो बच्ची का दूर का रिश्तेदार है, घर में घुस आया।

मौका पाकर उसने मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत की। जब बच्ची की मां घर लौटी तो उसने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। वह भागकर अंदर पहुंची तो जो देखा, उससे उसके होश उड़ गए – उसकी मासूम बच्ची आरोपी किशोर के साथ थी।

मां ने तुरंत परिजनों को बुलाया और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम उसका इलाज कर रही है।

यह घटना ना सिर्फ रिश्तों को शर्मसार करती है बल्कि समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए हमें और भी ज्यादा जागरूक और सतर्क रहने की ज़रूरत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button