भवन निर्माण में लगे भाईयों की करंट लगने से मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम कासियारा में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ, जब दोनों भाई बिजली के प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए।

घटना लवन थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान सोमनाथ पटेल (26) और तुकाराम पटेल (42) के रूप में हुई है, जो पिता द्वारिका पटेल के साथ भवन निर्माण के काम में लगे हुए थे। हादसे के बाद परिजनों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button