Brijmohan’s big statement: कांग्रेस में घमासान पर बृजमोहन का वार, कहा- कांग्रेसी एक-दूसरे को ही निपटाने में लगे हैं, भाजपा का रास्ता साफ है

Brijmohan’s big statement (रायपुर) : छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान के बाद सियासी उथलपुथल मच गया है। उनके इस बयान पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस में जूतम पैजार की स्थिति पहले से चल रही है। कांग्रेस नेता एक दूसरे को निपटा रहे हैं, कांग्रेस नेताओं ने जनता को लूटा, पार्टी को लूटा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार अब छत्तीसगढ़ में चल रही है।

निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी जीतने वाली है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे उनकी निजी राय बताया है। सिंहदेव ने कहा कि, प्रदेश में चुनावी नेतृत्व का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है, न कि व्यक्तिगत राय के आधार पर। उन्होंने स्पष्ट किया कि, चरणदास महंत का बयान कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में विश्वास रखती है और चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करती है।

कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट होकर कार्य कर रही है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित हैं। पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव ने कहा कि, महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी। महतारी वंदन योजना कांग्रेस की सोच थी, जिसे भाजपा चुनाव में घोषणा पत्र के रूप में ला रही है। कांग्रेस की सोच पर भाजपा देश में योजनाएं बना रही है। एक बार योजना हो गई लागू, किसी की भी सरकार आए वह बंद नहीं होती।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई