बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान: भूपेश बघेल के दौरान दोगुना हुए बिजली बिल, अब ग्रीन एनर्जी बनेगी मदद

रायपुर/बिलासपुर। मंगलवार रात बिलासपुर पहुंचे रायपुर सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में बिजली बिल के रेट दोगुना कर दिए गए थे।
बृजमोहन अग्रवाल ने वर्तमान विष्णुदेव सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ग्रीन एनर्जी की ओर कदम बढ़ाएं और अपने घरों में सोलर पैनल लगवाएं। उनके अनुसार, अगर आज सोलर पैनल लगाया जाता है तो तीन साल के भीतर बिजली पूरी तरह फ्री हो सकती है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार इस योजना के लिए 70 हज़ार और राज्य सरकार 30 हज़ार रुपये तक की मदद दे रही है। साथ ही, जिनके पास पर्याप्त राशि नहीं है, उनके लिए लोन की भी सुविधा उपलब्ध है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह योजना आम लोगों के बिजली बिल के बोझ को कम करने में गेम चेंजर साबित होगी और देश को ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ाएगी।





