सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बिरगांव को दी 55 करोड़ की सौगात, कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बिरगांव क्षेत्र को 55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण कर क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में से एक बिरगांव के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि बिरगांव सिर्फ एक क्षेत्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की धड़कन है। यहां काम करने वाले श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों का जीवन सुगम बनाना सरकार का संकल्प है।

सांसद ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई