Breaking news: जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, पहलगाम अटैक में शामिल आतंकी समेत 3 ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर शुरू कर दिया है. अवंतीपोरा के त्राल इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर लिया था. इसमें एक आतंकी को ढेर कर दिया है. दो आतंकियों के अभी भी मौजूद होने की खबर है. ये आतंकी दहशत फैलाने के इरादे से पहुंचे थे. सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अभी तक कई आतंकियों को मार गिराया है. कश्मीर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चल रहा है.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार सुबह एक्स पर पोस्ट शेयर कर एनकाउंटर की जानकारी दी. कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”अवंतीपोरा के नाडेर, त्राल इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर शुरू कर दिया है.” सुरक्षाबलों ने पूरे एरिया को घेर लिया है. वे और भी जगह पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और आतंकियों की तलाश कर रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक दो आतंकियों के मौजूद होने की खबर है.

सुरक्षाबलों ने मंगलवार को भी एनकाउंटर किया था. उन्होंने शोपियां में सुबह तीन आतंकियों को घेरा था और इसके बाद तीनों को ढेर भी कर दिया था. इस ऑपरेशन को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने अंजाम दिया था. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए थे. उनके पास काफी एडवांस हथियार मिले थे.

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया. इसके बाद से पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ गई है. वह अभी तक कई बार आतंकियों को भारत भेज चुका है, लेकिन सेना के जवान उन्हें ढेर कर दे रहे हैं. आतंकी जम्मू कश्मीर के कई इलाकों से घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई