रायपुर में ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रायपुर। रायपुर के राजस्व शाखा में पदस्थ क्लर्क प्रदीप उपाध्याय के खुदकुशी के मामले में प्रदेश की सियासत गरमाती जा रही है । इस मामले को लेकर आज सर्व ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल राजभवन पहुंचा और दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने दोषी अधिकारियों पर FIR दर्ज कर जांच चलते तक सस्पेंड करने की मांग की है । सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को भी ज्ञापन सौंपेंगे । इसके अलावा पूरे प्रदेश भर में ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हम आपको बता दें कि रायपुर में राजस्व शाखा में पदस्थ क्लर्क प्रदीप उपाध्याय ने दो दिन पहले अपने पुरानी बस्ती स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसके सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे ब्राह्मण के नाम पर अफसर द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। पुरानी बस्ती पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button