Box Office रिपोर्ट: ‘सैयारा’ का जबरदस्त भौकाल, आमिर-सलमान को पछाड़ा, पहले हफ्ते में 210 करोड़ क्लब में हुई शामिल

नई दिल्ली – मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फ्रेश स्टारकास्ट के साथ बनी इस फिल्म ने बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म को रिलीज़ हुए 7 दिन हो चुके हैं और इस दौरान इसके कलेक्शन ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है।
भारत में ‘सैयारा’ की 7 दिनों की कमाई
कम बजट में बनी इस इमोशनल ड्रामा फिल्म ने भारत में जबरदस्त प्रदर्शन किया है:
पहले दिन: ₹21.5 करोड़
दूसरे दिन: ₹26 करोड़
तीसरे दिन (रविवार): ₹35.75 करोड़
चौथे दिन: ₹24 करोड़
पांचवां दिन: ₹25 करोड़
छठा दिन: ₹21.5 करोड़
सातवां दिन (गुरुवार): ₹18.75 करोड़
कुल मिलाकर, ‘सैयारा’ का पहले हफ्ते में भारत में कुल कलेक्शन ₹172.50 करोड़ हो चुका है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने विदेशों में ₹37 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब ₹209.50 करोड़ तक पहुंच चुका है।
आमिर-सलमान को पछाड़ा
फ्रेश चेहरों वाली इस फिल्म ने सलमान खान की ‘सिकंदर’ को पछाड़ दिया है, जिसने भारत में ₹108 करोड़ कमाए थे। साथ ही आमिर खान की ‘तारे ज़मीन पर’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसका कलेक्शन ₹166 करोड़ था। अब फिल्म अजय देवगन की ‘रेड 2’ के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे रही है, जिसका भारत में कलेक्शन ₹173.5 करोड़ था।
आगे क्या हैं उम्मीदें?
पहले हफ्ते के आंकड़े देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘सैयारा’ आने वाले दिनों में भी जोरदार कमाई जारी रखेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 से 600 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button