Bonfire: कड़ाके की ठंड में गौ माताओं के रक्षक बने गौ सेवक,
बिलासपुर की सड़कों पर मानवता की मिसाल,

बिलासपुर में कड़ाके की ठंड से मवेशियों की प्राण रक्षा के लिए गौ सेवक सड़क पर उतर आए हैं। (Bonfire) ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गौ सेवकों की टीम लगातार सेवा कार्य में जुटी हुई है। गौ सेवक टोली बनाकर ऑटो में लकड़ियां भरकर शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर रही है और जहां-जहां गौ माताओं का झुंड नजर आता है, वहां अलाव जलाकर उन्हें ठंड से राहत पहुंचा रही है। गौ सेवकों का कहना है कि रात के समय तापमान बेहद कम हो जाता है, जिससे सड़क पर रहने वाले मवेशियों को गंभीर परेशानी होती है।
बिलासपुर की सड़कों पर मानवता की मिसाल, रात में अलाव जला रहे गौ सेवक
इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आपस में चंदा एकत्र कर अलाव की व्यवस्था शुरू की है। (Bonfire) इस पुनीत कार्य में कुछ दानदाताओं ने भी सहयोग करते हुए गौ माता के लिए लकड़ियों का दान दिया है।माँ अंजना गौ सेवा समिति से जुड़े गौ सेवक इस सेवा में अनवरत लगे हुए हैं। प्रतिदिन रात लगभग 9:30 से 10 बजे के बीच ऑटो में लकड़ी लेकर ये गौ सेवक शहर में निकलते हैं और गौ माताओं को गर्माहट देकर उनकी सेवा करते हैं





