निर्माणाधीन मकान में मिली बच्ची की अर्धनग्न लाश, एक दिन पहले लापता हुई थी मासूम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 5 साल की लापता बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। शव को देखकर मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्ची सोमवार की शाम खेलते-खेलते गायब हुई थी। बच्ची की लाश सरकंडा थानाक्षेत्र के निर्माणधीन कॉलोनी की छत पर मिली है।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गीतांजली सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी है। यहां कॉलोनी का विस्तार चल रहा है। जहां मकान का निर्माण किया जा रहा है। इस कॉलोनी में कोनी क्षेत्र के ग्राम सेमरताल निवासी मजदूर काम करते हैं और परिवार सहित रहते हैं। मजदूर की 5 साल की बेटी है, जो सोमवार की शाम से लापता थी।

मंगलवार की सुबह मासूम बच्ची की लाश नग्न हालत में मिली है। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ पहले रेप की गई है, जिसके बाद उसकी हत्या की आशंका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई