BNI Trade & Industry Fair: BNI व्यापार एवं उद्योग मेले में बेलतरा विधायक हुए शामिल, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान

बिलासपुर। बिलासपुर में बीएनआई द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेले में व्यापारियों और उद्योगपतियों को एक बड़ा प्लेटफार्म मिला है। इस मेले में विभिन्न जोन में व्यापारिक उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले के दूसरे दिन भारी फिर उमरी तो वही सुबह से शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे बीएनआई बिलासपुर उद्योग एवं व्यापार मेले में दूसरे दिन बिलासपुर वासियों की भारी भीड़ रही जिसमें पहुंचे शहर वासियों को विभिन्न वस्तुओं से रूबरू होने का अवसर मिला मेले के साथ-साथ मेले के आयोजकों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें शामिल होकर शहर वासियों को मेले के साथ सांस्कृतिक और वैज्ञानिक चीजों से भी रूबरू होने का अवसर मिल रहा है शनिवार को मेले के आयोजकों के द्वारा बिलासपुर विकास को लेकर जहां संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने दी तो वहीं शाम के वक्त यहां शहीद परिवारों का सम्मान किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला शामिल हुए इस मौके पर उन्होंने आयोजकों को इस बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य है कि उन्हें ऐसे शहीद परिवारों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेला बिलासपुर के विभिन्न जोन में फैला हुआ है, जहां हर तरह के उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस मेले में हैण्डीक्राफ्ट, हैण्डलूम, लाईफ स्टाईल, फैशन, घरेलू उपयोगी उत्पाद, फर्नीचर, रियल इस्टेट, ऑटोमोबाइल्स, पर्यटन, शिक्षा, हेल्थ केयर, बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंश्योरेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं। मेले में विशेष रूप से फैशन, ज्वेलरी, गृह सजावट, मोटर साईकिल, ट्रैक्टर, ई-रिक्शा, होटल उद्योग, टूरिज्म, बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के स्टॉल ने खासा ध्यान खींचा है। इस मेले में आने वाले लोग विभिन्न उत्पादों को देख सकते हैं, और उनकी खरीददारी भी कर सकते हैं।
बीएनआई द्वारा आयोजित यह मेला व्यापारिक और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, साथ ही यह शहरवासियों को कई नई सेवाओं और उत्पादों से भी परिचित करवा रहा है। 14 जनवरी तक चलने वाले ऐसे बिलासपुर उद्योग एवं व्यापार मेले में मौजूद स्लॉट में शहर वासियों को खरीदारी के साथ विभिन्न विभागों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा खरीदारी के साथ यहां मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए गए हैं जिसमें बच्चों के लिए झूले सहित अन्य खेल गतिविधि यहां रखी गई है निश्चित तौर पर मेले में आने वाले लोगों को मनोरंजन के साथ ज्ञान और खरीदारी का संपूर्ण संग्रह यहां देखने को मिलेगा।





