BNI Fair: स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाई देता बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला
सुई से जेसीबी तक बीएनआई मेले में दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक

स्थानीय व्यापार, उद्यमिता और नवाचार को नई उड़ान देने वाला (BNI Fair) बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में भव्य रूप से आयोजित किया गया है। यह मेला 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित हो रहा है। निःशुल्क प्रवेश के कारण न केवल बिलासपुर, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं। बीएनआई द्वारा आयोजित यह व्यापार एवं उद्योग मेला अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जो 25 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय व्यापार को मजबूती प्रदान कर रहा है।
व्यापार एवं उद्योग मेला, (BNI Fair)
मेले में छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और बड़े उद्योगों को एक ही छत के नीचे मंच मिला है। यहां घरेलू उत्पादों से लेकर भारी मशीनरी जैसे जेसीबी तक प्रदर्शित की गई है, जिससे व्यापारिक संभावनाओं का विस्तार हुआ है। मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यावसायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह लगातार बना हुआ है। छत्तीसगढ़ रत्नों का सम्मान समारोह और जादुई सांस्कृतिक संध्या मेले की विशेष आकर्षण रही। बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला यह सिद्ध करता है कि जब व्यापार, समाज और नवाचार एक साथ आते हैं, तो शहर, जिला और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलती है। आने वाले वर्षों में यह मेला बिलासपुर की राष्ट्रीय पहचान को और सशक्त करेगा।





