जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी खेल, 5 घायल 1 गंभीर, जांच में पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जमीन विवाद को लेकर फिर से खूनी खेल का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर लोहे के रॉड से हमला किया। जिसमे में दो महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं, वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल बालोद में घायल युवक का इलाज जारी है। यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के कोहंगाटोला गांव का है।

जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच खूनी संघर्ष हो गया। उनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में दो महिला सहित पांच लोग जख्मी हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है।

जांच में पुलिस
इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। मामला दर्ज कर बालोद सिटी कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई