पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या, पुलिस पर पथराव; चार घंटे तक घेरे रखा

बलौदा बाजार।  बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में शनिवार को मड़कड़ा और झबड़ी गांव के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गांवों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें झबड़ी गांव निवासी त्रिलोकचंद कौशिक उर्फ नानू (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी संघर्ष में मेमचंद कौशिक (27) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद पुलिस जब देर रात मड़कड़ा गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची, तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस पर पथराव किया गया, जिससे दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। गांववालों ने पुलिस को करीब 4 घंटे तक घेर लिया और विरोध जारी रखा। स्थिति बिगड़ने पर एएसपी अभिषेक सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के बीच दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें ले जाने से भी रोकने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। देर रात गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। दोनों पक्षों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई