Bloody conflict: आपसी रंजिश में पत्नी ने पति पर किया हंसिया से प्राणघातक हमला, हालत गंभीर
सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में सनसनी: अलग रह रहे पति को पत्नी ने घेरा,

न्यायधानी के सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका क्षेत्र में (Bloody conflict) रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति पर हंसिया से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पुराना आपसी विवाद चल रहा था, जिसके कारण पति अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। विवाद की आग इस कदर भड़की कि मोपका के पास दोनों का सामना होने पर पत्नी ने आव देखा न ताव और पास रखे धारदार हंसिया से पति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पुराने विवाद में हंसिया से मौत के घाट उतारने का जुनून… (Bloody conflict)
इस अचानक हुए हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल दाखिल कराया गया है जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सरकंडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल का मुआयना किया है और आरोपी पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है और यह साफ कर दिया है कि घरेलू कलह किस कदर हिंसक रूप अख्तियार कर सकती है। अब पुलिस इस मामले में चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है ताकि हमले के पीछे की मुख्य वजहों की और बारीकी से तस्दीक की जा सके…..





