Blind Murder: तोरवा पुलिस ने दो साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई

Blind Murder: अवैध संबंध के संदेह में की गई थी

तोरवा थाना क्षेत्र के दो वर्ष पुराने अंधे कत्ल के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अवैध संबंध के संदेह में की गई हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। (Blind Murder)मृतक विनोद महंत, निवासी हेमू नगर, थाना तोरवा का शव वर्ष 2023 में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मिला था, जिसके शरीर पर चोट के निशान और रस्सी बंधा पाया गया था। मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गहन जांच के बाद हत्या के तथ्य सामने आये थे और इस मामले मे 302, 201 के तहत मामला किया गया।

वैज्ञानिक पद्धति से जांच कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,Blind Murder

पूर्व सीएसपी कोतवाली अक्षय प्रमोद सबद्रा एवं वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के नेतृत्व में की गई जांच में यह बात सामने आई कि मृतक का संबंध राजकुमारी पासी नामक महिला से था। हत्या के दिन महिला के पुत्र कृष्णा पाल और उसके साथी मनोज पाल उर्फ धन्ना ने मृतक को घर में संदिग्ध अवस्था में देखकर अवैध संबंध के शक में पहले मारपीट की, फिर लोहे की रॉड से हमला कर बेहोश कर दिया।

दो आरोपी गिरफ्तार,Blind Murder

दोनों आरोपियों ने मृतक को मृत समझकर दोमुहानी चौथा निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, लेकिन जब उसने हलचल की तो पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। (Blind Murder) आरोपियों के कबूलनामे के बाद हत्या में प्रयोग किये लोहे की रॉड जब्त को जप्त किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई