छत्तीसगढराजनीति

BJP’s action: भाजपा का बागियों पर कार्रवाई जारी, 22 नेताओं को 6 साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

BJP’s action (जांजगीर-चांपा) : नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी प्रचार में पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बीच समीकरण बिगाड़ने वाले बागियों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी का बागियों पर हंटर चला रहा है।

पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोप और अनुशासन भंग करने के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 22 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया है।

जांजगीर जिला में नगर पालिका, नगर पंचायत में बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों पर निष्काशन की गाज गिरी है। इनमें पार्षद के लिए 19 और अध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पालिका अकलतरा के आलावा नगर पंचायत नवागढ़ और पामगढ़ में 1-1 बागी प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा एक्शन मोड में नजर आ रही है। बता दें कि इससे पहले कांकेर जिले में भाजपा ने 14 भाजपाइयों पर निष्कासन की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में कांकेर नगर पालिका से जागेश्वरी साहू, चारामा नगर पंचायत से 4 और पखांजूर नगर पंचायत 9 प्रत्याशीयो को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया गया। इनमें 5 नेता ऐसे भी हैं जो पूर्व में पार्षद भी रहे हैं।

 

WhatsApp Image 2025 02 05 at 3.45.43 PM

WhatsApp Image 2025 02 05 at 3.45.44 PM 1

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
बढ़ती उम्र और त्वचा की झुर्रियों को दूर भगाने के लिए 7 योगासन सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे आपकी जिंदगी बदल देंगे
बढ़ती उम्र और त्वचा की झुर्रियों को दूर भगाने के लिए 7 योगासन सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे आपकी जिंदगी बदल देंगे Yoga Tips: क्योंं नहीं आती है रात में नींद, जानकर इन योगासनों से पाएं अनिद्रा की समस्या से राहत Exit Poll: दिल्ली के अब तक 14 एग्जिट पोल सामने आए…