कवासी लखमा बलि का बकरा तो दोषी कौन? भाजपा माफी मांगे: दीपक बैज

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को “बलि का बकरा” बताए जाने वाले बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखा पलटवार किया है। बैज ने कहा कि अगर लखमा बलि का बकरा हैं, तो फिर असली दोषी कौन है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि भाजपा खुद मान रही है कि लखमा निर्दोष हैं और निर्दोष व्यक्ति को जेल भेजा गया। ऐसे में भाजपा को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने कवासी लखमा को जमानत मिलने पर कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं”—यह बात एक बार फिर साबित हुई है। उन्होंने न्यायालय का धन्यवाद करते हुए कहा कि लखमा की रिहाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जानबूझकर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई सामने आई। लखमा के बाहर आने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी और कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे।

धान खरीदी की समय-सीमा दो दिन बढ़ाए जाने पर बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीद पा रही है। कांग्रेस लगातार समय-सीमा बढ़ाने की मांग कर रही थी। सरकार ने 162 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का दावा किया था, लेकिन करीब 25 लाख मीट्रिक टन की खरीदी अब भी बाकी है। कई किसान अभी तक धान नहीं बेच पाए हैं। सरकार हमारी मांग पर झुकी जरूर है, लेकिन यह फैसला पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि दो दिन में दो लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी संभव नहीं है, इसलिए समय-सीमा कम से कम 15 दिन बढ़ाई जानी चाहिए।

मार्च 2026 तक नक्सलियों के सफाए के दावे पर बैज ने कहा कि इसके लिए मार्च 2026 तक इंतजार करना होगा, तभी साफ होगा कि नक्सली बचे हैं या नहीं। सरकार को सही और वास्तविक आंकलन करना चाहिए।

वहीं बृजमोहन अग्रवाल के साथ राहुल गांधी की वायरल तस्वीर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बयान को लेकर दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है। राहुल गांधी एक लोकप्रिय नेता हैं और संसद में मुलाकात की परंपरा सामान्य है। संभव है कि राज्य सरकार की नाकामियों पर चर्चा हुई हो। बृजमोहन अग्रवाल वरिष्ठ नेता हैं, दुश्मन नहीं। जहां-जहां भाजपा सरकार की नाकामियों पर बात करनी होगी, कांग्रेस पूरी मजबूती से करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई