BJP PC: आम बजट पर भाजपा का प्रचार तेज, के.के. शर्मा बोले—भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला ऐतिहासिक बजट

2047 के विकसित भारत की नींव रखता है मोदी सरकार का बजट

आम बजट के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। (BJP PC) इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए के.के. शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक बजट है। यह बजट समाज के हर वर्ग/युवा, महिला, किसान, गरीब और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

युवा-महिला-किसान पर फोकस, (BJP PC)

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले वर्षों में भारत को आर्थिक रूप से मजबूत और वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने की स्पष्ट रोडमैप भी प्रस्तुत करता है। बजट से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि इस बजट से किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया है, वहीं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे देश की युवा शक्ति को मजबूती मिलेगी।

के.के. शर्मा ने आगे कहा कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, रेल, सड़क, सुरक्षा और पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता दी गई है। इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से देश के बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगा। जिससे देश का सर्वांगीण विकास भी होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई