BJP Office Siege: नेशनल हेराल्ड केस पर बड़ी राहत, गांधी परिवार पर ईडी चार्जशीट का संज्ञान लेने से कोर्ट का इनकार

BJP Office Siege: ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा कार्यालय का घेराव

नेशनल हेराल्ड केस में विशेष अदालत ने गांधी परिवार के खिलाफ ईडी की चार्जशीट को खारिज करते हुए संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। (BJP Office Siege) इसके बाद बिलासपुर में कांग्रेस ने ईडी कार्रवाई को भाजपा की राजनीति बताते हुए बड़ा प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव कर कांग्रेसियों ने केंद्र पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए और चेतावनी दी कि यदि ईडी का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं रुका तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा…..

ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा कार्यालय का घेराव

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। (BJP Office Siege) कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोर्ट के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा बदले की राजनीति और सरकारी एजेंसियों का हथियार बनाकर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री शिल्पी तिवारी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लगातार कानूनी रूप से प्रताड़ित किया गया, लेकिन अब न्याय की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वेष की राजनीति करती है, मनरेगा जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रमों के नाम तक बदलने की कोशिश इसी मानसिकता को दर्शाती है…

नेशनल हेराल्ड केस पर बड़ी राहत, गांधी परिवार पर ईडी चार्जशीट का संज्ञान लेने से कोर्ट का इनकार

जिला ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देती रही, लेकिन जनता के दिलों में कांग्रेस आज भी मजबूती से मौजूद है। उन्होंने ईडी सीबीआई के दुरुपयोग पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो भाजपा नेताओं के घरों तक घेराव किया जाएगा। वहीं शहर अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी कोई घर की खेती नहीं है, जिसे मनचाहे तरीके से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन सांकेतिक है, लेकिन भाजपा ने एजेंसियों के दुरुपयोग का सिलसिला नहीं रोका तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button