Municipal Corporation Elections : वार्ड 46 में भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और महापौर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

बिलासपुर: Municipal Corporation Elections : वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर में भाजपा के पक्ष में लहर नजर आ रही है यही वजह है कि जब प्रत्याशी वार्ड में जनसंपर्क के लिए पहुंच रहे हैं तो वार्ड वासी उन्हें अपना आशीर्वाद देने के साथ क्षेत्र में व्याप्त समस्या से भी अवगत करा रहे हैं,

 

इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भाजपा से महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी और वार्ड क्रमांक 46 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अमरदास बंजारे ने वार्ड में जनसंपर्क किया इस दौरान भाजपा की महापौर प्रत्याशी और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी ने जनता के बीच पहुंचकर उन्हें समर्थन देने की अपील की.

प्रत्याशियों ने बताया कि अगर वे उन्हें मत अपने वार्ड के प्रतिनिधि के रूप में चुनते हैं तो 5 सालों में वार्ड में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी इस दौरान वार्ड वासियों ने प्रत्याशियों को पिछले 10 सालों में वार्ड में थामे विकास कार्य की भी जानकारी दी और उन्हें इन समस्याओं के निदान के लिए कहा जनसंपर्क के दौरान ही भाजपा की महापर्व प्रत्याशी और वार्ड पार्षद ने वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि उनके निर्वाचित होने के बाद इन समस्याओं का तत्काल निदान कराया जाएगा हालांकि पिछले 10 सालों में मैं देखा जाए तो वार्ड में विकास के कोई भी कार्य नहीं कराए गए हैं केवल वादों की झड़ी लगाकर वार्ड की जनता को समस्याओं के बीच धकेल दिया गया जाहिर तौर पर अब चुनाव है और फिर सेदो प्रत्याशी के साथ निर्दलीय चुनाव मैदान में है लेकिन जनता इस बार वार्ड में बदलाव के मूड में है लिहाजा उम्मीद है कि इस बार जनता ऐसे प्रतिनिधि को चुनेगी जो सही में वार्ड का विकास करें जिसमें भाजपा प्रत्याशी आगे नजर आ रहे हैं

संपर्क में पहुंचे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बताया कि बिल्हा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के सभी 10 के 10 वार्ड बीजेपी जीतने जा रही है क्योंकि पिछले 5 सालों में वार्ड का केवल कांग्रेस के पार्षदों ने विनाश किया है यही वजह है कि इस बार जनता भाजपा को अवसर देकर वार्ड में समस्याओं को दूर करने नगर निगम में भेजेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई