बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने फूंका राहुल गांधीे का पुतला, विदेश मे भारत की छवि खराब करने का आरोप

Chhattisgarh:-कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विदेश में दी गई टिप्पणी के विरोध में देशभर में उबाल आ गया है यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रही है तो बिलासपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार इस पर विरोध दर्ज कराया जा रहा है सिविल लाइन थाने में जहां राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है तो वहीं अब भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा भी राहुल गांधी के बयान पर विरोध दर्ज कराते हुए शनिवार को राजीव गांधी चौक पर पुतला दहन किया गया

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने विदेशों में इस तरह के बयान को भारत की छवि को खराब करने वाला बताया है और इस दिशा पर राहुल गांधी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने की बात कही है पुतला दहन के दौरान हालांकि पुलिसकर्मी ने पुतला दहन करने से भाजपा के पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को रोक लिया लेकिन कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आगे वह उग्र आंदोलन करेंगे और इस तरह भारत की छवि को खराब करने वाले लोगों को सबक सिखाएंगे

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button