जन्मदिन का जश्न बना मौत का मातम: शराब के नशे में दोस्त ने की हत्या

राजनांदगांव। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक ने अपने जन्मदिन पर पहले अपने दोस्त को शराब पिलाया, फिर किसी बात पर दोनों दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इस बिच शराब के नशे में युवक ने तैश में आकर अपने दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोपहर मनीष शर्मा अपने साथी किलेश पटेल के साथ निकला था। मनीष का जन्मदिन होने के कारण दोनों दोस्तों ने शराब एक साथ शराब का सेवन किया। इसके बाद दोनों युवक महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास पहुंचे। यहां शराब केे नशे में दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नशे में धुत्त मनीष शर्मा ने तैश में आकर अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया गया।

मृतक के पिता ने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मनीष शर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। एएसपी राहुल शर्मा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी खैरागढ़ भाग गया था। साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन पता चलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापामारी कर हत्यारे मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button