Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बिलासपुर में मौसम हुआ सुहावना,बारिश के बाद पर्यटन स्थलों में प्रकृति का अद्भुत नजारा

नदी, जंगल,जलाशय और पहाड़ों में घुमने के शौकिन पर्यटकों के लिए इन दिनों मौसम शानदार बना हुआ है। बारिश के बाद पर्यटन स्थलों पर प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। खुंटाघाट, घोंघा और खुड़िया जलाशयों की विहंगम सुंदरता खूब आकर्षित कर रही है। यहां का वातावरण और भी मनमोहक हो गया है। हरे-भरे पहाड़, झरते जल और स्वच्छ हवा के बीच सुकून भरा समय बिताने के लिए पर्यटक पहुंचने लगे हैं। मौसम इस समय बेहद सुहावना बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है जिससे न तो बहुत ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है और न ही ठंडक। ऐसे मौसम में जलाशयों और झरनों की तरफ रुख करना लोगों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित हो रहा है।

मौसम विभाग ने वीकेंड पर फिर से वर्षा का अनुमान जताया है जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। हालांकि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा। क्योंकि कई जगहों पर भारी बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज है। ऐसे में दूर से देखना ही सुरक्षित होगा। झरनों और जलाशयों के पास चलते समय सावधानी बरतनी होगी। पास जाना खतरा साबित हो सकता है।
जलाशय आकर्षण का केंद्र
रतनपुर के आसपास पेंड्रारोड, खोडरी और सीपत क्षेत्र के झरने बारिश के बाद अपने पूरे सौंदर्य पर हैं। ये झरने अपने प्राकृतिक रूप से सैलानियों को बेहद लुभा रहे हैं। झरनों की तेज आवाज और बहते पानी का दृश्य मन को शांत करने वाला है। हालांक पर्यटकों को यहां सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है क्योंकिभारी बारिश के बाद इन जगहों पर फिसलन और तेज बहाव के चलते खतरा भी बढ़ गया है।
चक्रीय चक्रवाती का प्रभाव
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उसके आसपास स्थित है तथा यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र अगले 24 घंटे में तटीय बांग्लादेश और उसके आसपास बनने की संभावना है। इसके पश्चात आगे बढ़ते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर उसके 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है। जिसके प्रभाव से वर्षा की संभावना बन रही है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
  • बिलासपुर 32.0 25.9
  • पेंड्रारोड 30.4 22.4
  • अंबिकापुर 31.6 23.
प्रमुख जानकारी
  • गुरूवार को मौसम सामान्य रहा,बारिश नहीं हुई।
  • शहर में एक जून से अब तक 1045.5 बारिश दर्ज।
  • एक जून से अब तक बारिश औसत से अधिक है।
  • 14 से 15 सितंबर को तेज बारिश का अनुमान है।
  • यात्रा करने से पूर्व मौसम अपडेट जरूर ले लें।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई