बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: स्टॉक मार्केट घोटाले का पर्दाफाश

बिलासपुर रेंज के साइबर पुलिस को धोखाधड़ी करने के मामले मे बड़ी सफलता मिली है जहाँ अंतराज्यीय साइबर अपराधियों के गिरोह को accu और बिलासपुर पुलिस की सयुंक्त टीम ने गिरोह को पकड़ लिया है आपको बता दे इस ठगी करने वाले गिरोह ने स्टॉक मार्केट मे पैसे निवेश करने और पैसा दोगुना करने का लालच देकर कई लोगो अपने ठगी का शिकार बना कर लाखो रूपये की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है जहाँ गिरोह ने लोगो को सोशल मीडिया पर स्टॉक मार्केट का फर्जी विज्ञापन चलाया और लोगो को अधिक लाभ का लालच देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गए पीड़ित आनंद अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराया था की उन्हें लगभग 42 लाख रूपये से अधिक का नुकसान हुआ है… शिकायत के बाद accu सायबर और बिलासपुर पुलिस की टी इस मामले की जाँच मे जुटी और धोखाधड़ी के इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया और जांच को विस्तार से अंजाम दिया। पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद, मेहसाणा, और अन्य इलाकों में पांच दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। स्थानीय पुलिस की मदद से इन तीनों मुख्य आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया और यह भी बताया कि वे फर्जी सिम और बैंक खाते का उपयोग करके रकम निकालने का काम किया करते थे जिसके बाद इन तीन आरोपियों आरोपी हितेश पटेल, मनीष पटेल और ठाकोर सचिन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button