Municipal Corporation Elections: राजेश त्रिवेदी को वार्ड 5 से मिल रहा जोरदार जनसमर्थन

बिलासपुर। Municipal Corporation Elections: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तिफरा निवासी राजेश त्रिवेदी को भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम जोन क्रमांक 2 के वार्ड क्रमांक 5 के लिए पार्षद प्रत्याशी बनाया है। पिछले 40 वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के धनी आर्या कालोनी में रहने वाले पूर्व नगर पंचायत तिफरा के उपाध्यक्ष का वार्ड 5 में प्रचार उफान पर है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष रहते उन्होंने तिफरा क्षेत्र के लिए काफी काम किया था जिसको यहां के लोग आज भी याद करते हैं। तिफरा के रहवासी उनसे भली भांति परिचित है उनके सुख-दुख में वे हमेशा खड़े रहते हैं।यही कारण है कि जब उनपर बाहरी होने का आरोप विरोधी लोग लगाते हैं तो उसका जवाब वार्ड की जनता खुद ही दे रही है।पार्षद प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी को वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में सर्वाधिक समस्या आवासीय पट्टा, पानी एवं पक्का नाला का है जिसका समाधान अतिशीघ्र कराने का आश्वासन त्रिवेदी ने दिया है।जाएगा।

वार्ड के हर पारा मोहल्ले का समर्थन

वार्ड क्रमांक 5 के भगत सिंह आजाद नगर, बाबजी नगर, आर्या कालोनी, यादव नगर, आर. के. रेसीडेंसी, महाराणा प्रताप नगर, उड़िया मोहल्ला में नागरिकों का व्यापक जन समर्थन भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी को मिल रहा है।

पट्टा नहीं दिला पाया तो जूते से मारना कहा था

श्री त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व पार्षद ने चुनाव जीतने के लिए वार्डवासियों की भावनाओं के साथ खेला। कहा था मकान का पट्टा दिलाएंगे और अगर नहीं दिला पाए तो उन्हें जूते मारे जाएं वार्ड के नागरिक अभी भी वो बात याद रखे है।

तिफरा क्षेत्र के दिग्गजों का खुला समर्थन

प्रतिदिन जनसंपर्क में उनके साथ क्षेत्र के दिग्गज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामू साहू, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राज कुमार यादव, संदीप यादव, कमल यादव, ईश्वर साहू, गणेश अनंत, श्रीमती संगीता कुशवाहा, प्रमोद गढ़वाल, दिनेश साहू, सोनू मिश्रा, शत्रुहन कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, त्रिलोकी वर्मा, दुर्गा कश्यप, श्रीमती अन्नपूर्णा यादव, श्रीमती रूखमणी यादव, श्रीमती पार्वती यादव, श्रीमती गौरी साहू, मुन्ना लाल साहू, आशीष यादव, प्रमोद पांडेय, कृष्ण कुमार कश्यप, राजेश सूर्यवंशी, बली साहू, दिलेश्वर साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्रचार कर रहे है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई