बिलासपुर: फर्जी OSD बनकर दो पूर्व सरपंचों से ठगे 75 हजार रुपये, मामला दर्ज

बिलासपुर ज़िले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को पूर्व शिक्षामंत्री का OSD बताकर दो पूर्व सरपंचों से 75 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने मंत्री का फर्जी लेटरपैड दिखाकर पंचायत निर्माण कार्यों की मंजूरी दिलाने का झांसा दिया।

ग्राम खरड़ी के पूर्व सरपंच चन्द्रप्रीतम सिंह ने बताया कि मई 2023 में एक युवक शहजादा उर्फ राजू उर्फ जावेद खान उनके घर आया और खुद को शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का ओएसडी बताया। उसने कहा कि वह मंत्री और प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के लेटरपैड पर गांव में रोड, पुलिया और अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत करा सकता है। इसके लिए 50 लाख रुपये तक के काम को मंजूरी दिलाने का वादा किया, लेकिन शर्त रखी कि पहले 1% रकम एडवांस देना होगा।

चन्द्रप्रीतम सिंह ने भरोसा कर तीन किश्तों में 50 हजार रुपये दिए, जिनमें से एक बार 10 हजार रुपये फोन पे के जरिए आरोपी की पत्नी के खाते में डाले। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

इसी तरह देवरीखुर्द गांव की पूर्व सरपंच सीताबाई मार्को से भी आरोपी ने चन्द्रप्रीतम सिंह की मौजूदगी में 25 हजार रुपये ठग लिए थे। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने आरोपी शहजादा खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई