बिलासपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट दो लोग घायल, अस्पताल मे भर्ती

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के रामायण चौक के राम मोहल्ला में सिलेंडर के ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है ब्लास्ट इतना भयानक था की इसकी आवाज और तेज आग ने पूरे मोहल्ले में खौफ पैदा कर दिया है

मिली जानकारी के अनुसार रामायण चौक के पास राम मोहल्ले में लक्ष्मण यादव का मकान है जहाँ ऊपर किराये में संतोष साहू नामक युवक किराये में रहता है, जो सुबह गैस में अपने रूम में खाना बना रहा था, तभी गैस का रिसाव हुआ और आग लग गई युवक तत्काल बाहर निकला और मकान मालिक सहित आसपास मौजूद लोगो को इसकी जानकारी दी, फिर सभी आग को बुझाने के प्रयास में लग गए लेकिन इसी बीच ने गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया…जिससे किरायेदार युवक संतोष साहू जो अपना सामान बचाने की कोशिश कर रहा था बुरी तरह आग से झुलस गया वही मकान मालिक लक्ष्मण यादव को सिर में गंभीर चोट लगी है, जिन्हें तत्काल ईलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

सिलेंडर के फटने से घर में आग लग गई और आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई और जिसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, इस घटना में 1 युवक बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया है, तो वही मकान मालिक को ब्लास्ट की वजह से गंभीर चोट भी आई है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button