Bilaspur By-election: कांग्रेस ने कसी कमर, वार्ड 29 के लिए प्रत्याशी चयन समिति गठित

संजय गांधी नगर उपचुनाव में अनुभवी चेहरों पर दांव खेलेगी कांग्रेस

बिलासपुर के संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। (Bilaspur By-election) कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए 11 सदस्यीय ‘प्रत्याशी चयन समिति’ का गठन किया है। इस समिति में शहर के दिग्गज और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है, जो वार्ड के जमीनी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए योग्य उम्मीदवार का चयन करेंगे। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि वे इस चुनाव को पूरी गंभीरता और एकजुटता के साथ लड़ेंगे.

वार्ड 29 के लिए प्रत्याशी चयन समिति गठित (Bilaspur By-election)

प्रत्याशी चयन समिति में बिलासपुर की राजनीति में पिछले दो दशकों से सक्रिय रहने वाले दिग्गजों को जगह दी गई है, जिनमें पूर्व महापौर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व जिला अध्यक्ष जैसे अनुभवी नाम शामिल हैं। यह समिति वार्ड के निवासियों और स्थानीय हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श यानी ‘रायशुमारी’ करेगी, ताकि जनता की पसंद का उम्मीदवार सामने लाया जा सके। बैठक के दौरान यह तय किया गया कि समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि इन अनुभवी चेहरों के मार्गदर्शन में वार्ड की जनता का विश्वास जीतना आसान होगा और कांग्रेस इस उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी.

दूसरी ओर, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने भी चुनावी तैयारियों को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा के नेतृत्व में गठित विशेष कमेटी की बैठक संपन्न हो चुकी है, जिसमें संभावित प्रत्याशियों की योग्यताओं और वार्ड की मूलभूत समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। शिल्पी तिवारी के बताया की , कांग्रेस की रणनीति न केवल एक मजबूत प्रत्याशी चुनने की है, बल्कि वार्ड के हर बूथ तक पहुंचकर संगठन को सशक्त बनाने की भी है। चुनाव प्रचार और धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एक ठोस रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे प्रतिद्वंद्वी दलों को कड़ी चुनौती दी जा सके

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button