बिलासपुर बना मलेरिया मुक्त जिला, 2025 में अब तक एक भी केस नहीं!

बिलासपुर |
कभी जहां हर साल हजारों लोग मलेरिया की चपेट में आते थे, वहीं अब बिलासपुर जिला मलेरिया मुक्त होने की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। वर्ष 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक एक भी मलेरिया का मामला सामने नहीं आया है। यह उपलब्धि जिले के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।

📉 हर साल घटते गए केस, अब हुआ शून्य!
2019: 4000+ मामले
2020: 60 केस
2021: 61 केस
2022: 39 केस
2023: 25 केस
2024: 150 केस
2025 (जनवरी से अब तक): 0 केस

बिलासपुर के सिम्स और जिला अस्पताल में नियमित रूप से मलेरिया की जांच की जा रही है, लेकिन सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

मलेरिया नियंत्रण के लिए क्या-क्या किया गया?
सीएमएचओ डॉ प्रमोद तिवारी के अनुसार, यह सफलता कई रणनीतियों का नतीजा है:
मादा एनाफिलीज मच्छरों के नियंत्रण के लिए फॉगिंग व स्प्रे अभियान
घर-घर जाकर मच्छरदानियों का वितरण
समय पर दवाओं की उपलब्धता
स्कूलों और गांवों में जनजागरूकता अभियान

विश्व मलेरिया दिवस 2025 पर खास उपलब्धि
हर साल 25 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर बिलासपुर को मलेरिया मुक्त घोषित किया जाना एक बड़ी कामयाबी है। यह उपलब्धि न सिर्फ चिकित्सा विभाग की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि जिले की जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को भी दर्शाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई