दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात, सीसीटीवी में कैद

बिलासपुर में इन दिनों वाहन चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, एक बाइक मिस्त्री दुकान से सामान लेने गया था, और इसी दौरान उसकी स्प्लेंडर बाइक (CG-10-E-0356) कुछ ही मिनटों में चोरी हो गई।


सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक युवक को बाइक को आराम से ले जाते हुए देखा गया। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं चिंता का कारण बन गई हैं। पुलिस इस मामले में जल्द ही कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई