बड़ी सफलता: तेलंगाना पुलिस ने दबोची एक करोड़ की इनामी नक्सली को

जगदलपुर। तेलंगाना राज्य के महबूब नगर में एसआईबी की टीम ने सीसीएम पद में पदस्थ महिला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला नक्सली के ऊपर एक करोड़ का ईनाम था। बताया जा रहा है कि दक्षिण सबजनल ब्यूरो का सम्पूर्ण क्षेत्र में काम कर रही महिला नक्सली पदमा, कल्पना, सुजातक्का, मैनिबाई, झाँसी बाई, पति कोटेश्वर राव (60 वर्ष) तेलंगाना राज्य के महबूब नगर से गिरफ्तार की गई।

इस मामले को लेकर अभी बस्तर पुलिस ने कोई भी जानकारी नहीं दी है, जबकि सूत्रों के अनुसार तेलंगाना राज्य की पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है। फिलहाल इस गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button