सूरजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 28 गुम हुए लोगों को किया बरामद

सूरजपुर : जिले की पुलिस ने गुम इंसान की जांच को पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हुए 28 गुम इंसान को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा गुम बालक, बालिका एवं गुम इंसान के मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित पतासाजी करने के लिए सभी थाना-चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने गुम इंसान की जांच करने वाले विवेचकों को पूर्ण गंभीरता के साथ गुम इंसान को दस्तयाब करने सक्रियता से कार्य करने निर्देशित भी किया था।

जिस पर सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एवं परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पतासाजी की कार्यवाही की गई। जिले में माह नवम्बर 2024 में 1 बालक, 3 बालिका, 8 पुरूष व 14 महिला कुल 26 गुम हुए थे।

एक माह में अब तक 02 बालिका, 14 पुरूष एवं 12 महिला कुल 28 गुम इंसान की पतासाजी कर दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया है। जिसमें से पूर्व के भी 02 गुम इंसान भी शामील है। संवेदनशीलता के साथ गुम इंसान की पतासाजी कर 28 लोगों के घरों में सूरजपुर पुलिस ने खुशियां लौटाई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button