आरक्षक भर्ती पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, अभ्यर्थियों की सुनवाई के लिए तय हुई तारीख

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर उठ रहे सवालों पर गृह मंत्री विजय शर्मा और भर्ती प्रक्रिया के प्रमुख एडीजी एसआरपी कल्लूरी ने स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि आरक्षक भर्ती पूरी तरह पारदर्शी है और अभ्यर्थियों की शिकायतों के समाधान के लिए सुनवाई की तारीख तय कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, एडीजी एसआरपी कल्लूरी 19 और 20 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनेंगे। वहीं 20 दिसंबर को गृह मंत्री विजय शर्मा स्वयं अभ्यर्थियों की सुनवाई करेंगे। सुनवाई का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए QR कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से सभी अभ्यर्थी अपने नंबर और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। जो अभ्यर्थी रायपुर नहीं आ सकते, वे अपने जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ऑनलाइन सुनवाई में जुड़ सकेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश में आरक्षक के 6000 पदों के लिए करीब 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी की गई है, जिसे QR कोड के जरिए आसानी से देखा जा सकता है।

सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है तथा सभी अभ्यर्थियों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई