नक्सल ऑपरेशन के बीच गृहमंत्री का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी है। बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में अब तक 31 वर्दीधारी माओवादी मारे जा चुके हैं, जबकि 216 से अधिक माओवादी ठिकाने और बंकर तबाह किए गए हैं।

इस बीच राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि राहुल गांधी नक्सल अभियान में पीठ पीछे गड़बड़ी कर रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा, “मेरे पास इस बात के प्रमाण हैं, इसलिए मैं ऐसा कह रहा हूं। नक्सलवाद देश का बड़ा संकट है, इसमें भी राहुल गांधी की भूमिका संदिग्ध नजर आती है।”

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के अहम आंकड़े:

21 अप्रैल से 11 मई तक चला ऑपरेशन

21 मुठभेड़ों में 31 वर्दीधारी माओवादी ढेर

16 महिला माओवादी भी मारे गए

35 हथियार, 450 IED, 818 BGL शेल, 899 कार्डेक्स बंडल और भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

माओवादियों की तकनीकी इकाइयां और सैकड़ों बंकर नष्ट

गृहमंत्री ने यह भी कहा कि तेलंगाना सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का मुद्दा गंभीर है और इसमें राजनीतिक दखल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस अभियान से नक्सलियों की कमर टूटती नजर आ रही है, लेकिन गृहमंत्री के इस बयान के बाद मामला अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई