Gross negligence: रेलवे की बड़ी चूक, गेवरा रोड की बजाय खदान पहुंची लोकल ट्रेन, यात्रियों में हड़कंप

Gross negligence: बिलासपुर। बिलासपुर से रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन शनिवार को एक बड़ी लापरवाही का शिकार हो गई जब यह ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य गेवरा रोड स्टेशन की बजाय कोयला खदान क्षेत्र स्थित जुमाडीह लोड साइडिंग जा पहुंची। कोरबा स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन सीधे मालगाड़ियों के बीच पहुंच गई, जहां चारों तरफ कोयले के ढेर देखकर यात्री दंग रह गए। सैकड़ों यात्री करीब एक घंटे तक वहां फंसे रहे, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर के निर्देशानुसार ट्रेन चलाई थी, लेकिन सिग्नलिंग की चूक या स्टेशन मास्टर की गलती के कारण ट्रेन गलत ट्रैक पर चली गई। मामला सामने आने के बाद ट्रेन को कोरबा स्टेशन वापस लाकर यात्रियों को उतार दिया गया। इस गंभीर लापरवाही के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि विभागीय जांच की बात की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है और न ही रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button