नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो होर्डिंग संचालकों को नोटिस, लाखों का है बकाया

बिलासपुर.
नगर निगम की विज्ञापन शाखा ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स पर बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में शहर के दो बड़े पब्लिसिटी एजेंसी पर कार्रवाई की गई है, जिन पर नगर निगम का लाखों रुपया बकाया है, जिसे जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर में होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है, जिसके लिए नगर निगम को सालाना राजस्व विज्ञापन एजेंसी को देना होता है। लेकिन देखा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से एजेंसी संचालक नगर निगम को राशि अदा नहीं कर रहे हैं। इसके चलते नगर निगम ने अभियान नोटिस जारी किया है। क्योंकि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, सभी विभाग अपने-अपने बकाया राशि को वसूलने के लिए लगातार नोटिस जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम बिलासपुर के विज्ञापन शाखा ने शहर के प्रीति पब्लिसिटी इंटरप्राइजेस और विजय एडवरटाइजर्स को नोटिस जारी किया है।
प्रीति पब्लिसिटी से नगर निगम को लगभग पिछले 8 वर्षों से 90 लाख रुपए का बकाया है, वही बकाया राशि जमा न करने के कारण उसके द्वारा शहर में विभिन्न निजी भवनों पर लगाए गए सभी विज्ञापन होर्डिंग अवैध घोषित हो चुके हैं। इसके अलावा, विजय एडवरटाइजर्स पर भी नगर निगम का लाखों रुपए बकाया है, जिसे भी नोटिस जारी कर जल्द से जल्द राशि जमा करने को कहा गया है। अगर राशि जमा नहीं की जाती है तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी इस तरह की कार्रवाई इन विज्ञापन एजेंसियों पर हो चुकी है, जिस पर नगर निगम के द्वारा इन्हें हिदायत भी दी गई थी, लेकिन एक बार फिर से जिस तरह से इन एजेंसी संचालकों ने नगर निगम में राशि जमा नहीं की, वह दर्शाता है कि ये मनमानी कर रहे हैं। लेकिन अब जिस तरह से नगर निगम इस दिशा में कड़ी कार्रवाई कर रहा है, वह नगर निगम को राशि अदा करने में अग्रणी करेगा





