भूपेश बघेल के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज, बेटे चैतन्य के राजनीति में आने पर भी बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्यसभा जाने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच उनके बेटे चैतन्य बघेल के राजनीति में कदम रखने की अटकलें भी सामने आ रही हैं। इस पूरे मामले पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भूपेश बघेल को राज्यसभा जाने के लिए वे अभी से बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि पहले राज्यसभा की दोनों सीटें बाहरी लोगों को दी गई थीं, इसलिए अगर भूपेश बघेल राज्यसभा जाते हैं तो भाजपा को इससे कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, चैतन्य बघेल के राजनीति में आने पर भी उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को राजनीति में आने का अधिकार है, इसमें किसी तरह की आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2026 में छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम की सीटें खाली होंगी। मौजूदा विधानसभा के आंकड़ों को देखें तो इन दो सीटों में से एक सीट भाजपा के खाते में जा सकती है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस भूपेश बघेल को राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि अंतिम फैसला कांग्रेस पार्टी को ही लेना है। लेकिन इससे पहले ही भाजपा नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा पहले भी राज्य के बाहर के व्यक्ति को राज्यसभा भेजने को लेकर कांग्रेस पर तंज कसती रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई