दिल्ली बम ब्लास्ट पर भूपेश बघेल का हमला- “सरकार लोगों का ध्यान भटका रही, इंटेलिजेंस सिस्टम फेल”

रायपुर। दिल्ली बम ब्लास्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने में जुटी है, जबकि देश की सुरक्षा से जुड़े बड़े सवालों पर चुप्पी साधी हुई है।
बघेल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र ने खुद घोषणा की थी कि कोई भी आतंकी घटना ‘एक्ट ऑफ वॉर’ मानी जाएगी, लेकिन अब सरकार स्पष्ट जवाब देने से बच रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आतंकी कश्मीर पार कर राजधानी तक पहुंच रहे हैं, जो इंटेलिजेंस सिस्टम की बड़ी नाकामी है। उनके अनुसार, देश की खुफिया एजेंसियां असली काम छोड़कर विपक्षी नेताओं की जासूसी में लगी हुई हैं।
बघेल ने पूछा, “जब इतनी बड़ी चूक हुई है तो जिम्मेदारी कौन लेगा? राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल या गृह मंत्री अमित शाह?”
पूर्व सीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च है और इस घटना पर सरकार को तुरंत जवाब देना चाहिए।





