शराब घोटाले की जांच तेज: बेटे से मिलने केंद्रीय जेल पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति अटैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे बड़े शराब घोटाले की जांच के बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे। चैतन्य बघेल इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं और इसी सिलसिले में जेल में बंद हैं।

भूपेश बघेल अपने पूरे परिवार—पत्नी, बहू और अन्य सदस्यों—के साथ जेल पहुंचे। उनके पहुंचते ही जेल परिसर के बाहर हलचल बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोगों की नजर इस मुलाकात पर टिक गई।

इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई करते हुए चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की थी। इन संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के कई हिस्से शामिल हैं।

ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है। एजेंसी ने जांच एसीबी–ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी, जिसमें आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई थीं।

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस शराब घोटाले से राज्य सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और करीब 2500 करोड़ रुपए की अवैध कमाई का पूरा नेटवर्क सामने आया है।

मामले की जांच लगातार जारी है और आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button