राजनांदगांव हत्याकांड पर भूपेश बघेल का हमला, गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

रायपुर। राजनांदगांव में एक ही दिन में हुई तीन हत्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।
बघेल ने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्याएं और चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। इसके बावजूद गृहमंत्री गंभीर मुद्दों की ओर ध्यान देने के बजाय फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गृहमंत्री के पास ‘राजनांदगांव की फाइल्स’ देखने का समय नहीं है, लेकिन घटिया फिल्म देखने का वक्त जरूर है।





