भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला: बजरंग दल की गुंडागर्दी और ट्रंप विवाद को लेकर किया तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट बैंक के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। बघेल ने कहा कि केरल भाजपा धर्मांतरण को लेकर कोई आरोप नहीं लगा रही, जबकि छत्तीसगढ़ भाजपा उलटे आरोप लगा रही है, जो कि दोगलापन है।

भूपेश बघेल ने बजरंग दल की गतिविधियों को “गुंडागर्दी” बताया और आरोप लगाया कि सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने धमतरी में 100 साल पुराने क्रिश्चियन अस्पताल में तोड़फोड़ की, और दुर्ग में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हथियार उठाने की धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि इन संगठनों को प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का संरक्षण प्राप्त है।

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए बघेल ने तंज कसा कि मोदी इतने साहसी हैं कि ट्रंप के डर से टेबल के नीचे छिप गए थे। उन्होंने कहा कि बृजमोहन को ट्रंप के झूठ पर खुलकर बोलना चाहिए। इसके अलावा बघेल ने कहा कि गृहमंत्री की न तो पुलिस अधिकारी सुनते हैं और न ही बजरंग दल या विश्व हिंदू परिषद। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आदिवासियों को नक्सली बताकर फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ और पेनल्टी पर भी बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग ट्रंप की जीत की पूजा कर रहे थे, उन्हें अब झटका लग रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई