भूपेश बघेल का आरोप – भाजपा में शामिल होने का ऑफर ठुकराया

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें भी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। बघेल ने कहा कि भाजपा भयादोहन की राजनीति कर रही है और जिन लोगों ने यह ऑफर स्वीकार किया, उनके खिलाफ चल रहे मामले बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा, “मुझे भी उम्मीद की जा रही थी कि मैं भाजपा में चला जाऊं, शरणागत हो जाऊं, लेकिन यह मुमकिन नहीं। जो डरने वाले थे, वे शरणागत हो गए। हम लोग हेमंत विश्व शर्मा नहीं हैं।”

बघेल का यह बयान उस समय आया है जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके बेटे चैतन्य बघेल को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की कार्रवाई भयादोहन के उद्देश्य से कर रही है और विपक्षी नेताओं को दबाव में लाने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह विपक्ष की आवाज दबाने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश है। उन्होंने कहा, “देश और प्रदेश की जनता जान चुकी है कि यह कार्रवाई राजनीतिक लाभ के लिए हो रही है। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई