भिलाई: रुंगटा कॉलेज फेस्ट में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, भाजपा नेता का बेटा भी शामिल

भिलाई के रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में 7 अप्रैल की शाम “व्योम फेस्ट” के दौरान छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना कुरुद कोहका रोड स्थित कॉलेज के आर-1 कैंपस में हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, बीबीए सेकंड ईयर के छात्र ऋषि कादयान (18), निवासी सेक्टर-5, का एक लड़की से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। छात्रा ने यह बात भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के बेटे वैभव देवांगन को बताई। इसके बाद वैभव अपने दोस्तों सोमू देवांगन और कुछ अन्य लड़कों को लेकर कॉलेज पहुंचा।

वहां पहुंचते ही वैभव ने ऋषि और उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने अपने पिता की राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए धमकी भी दी। जब दूसरे ग्रुप के लड़कों ने वैभव के पिता को लेकर अपशब्द कहे तो मामला और बिगड़ गया।

वैभव और उसके साथियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि एक कार और एक्टिवा में भी तोड़फोड़ कर दी। ऋषि को आंख, पीठ और हाथ में चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। ऋषि की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज फेस्ट के दौरान हुई इस घटना से छात्रों में दहशत का माहौल बन गया है। मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button