इक्का, बादशाह, बेगम में लगा रहे दांव, रेड में 18 जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में जुआ खेलने वाले 18 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी अलग अलग जिले से जुआ खेलने पहुंचे हुए थे। जुआरियों पास से नगद 5.65 लाख रुपए, कार और बाइक, 10 नाग मोबाइल कुल कीमती लगभग 14 लाख 15 हजार रुपए को जब्त किया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई शिवरीनारायण थानाक्षेत्र में की गई है।
शिवरीनारायण पुलिस को सूचना मिली कि खेतों के बीच बड़ी संख्या में जुटे है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और 18 जुआरियों को पकड़ा। कुछ जुआरी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए, उनका पता लगाया जा रहा है। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।

इन जुआरियों को किया गया गिरफ्तार
- राजेश कुमार यादव उम्र 30 साल निवासी बंसुला थाना जैजैपुर जिला शक्ति
- अनिरुद्ध निषाद उम्र 30 साल निवासी चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला शक्ति
- मदन साहू निवासी 29 साल निवासी छपोरा थाना मालखरौदा जिला शक्ति
- दिनेश कुमार साहू उम्र 34 साल निवासी चाटीपाली थाना डभरा जिला शक्ति
- ओम प्रकाश साहू निवासी 26 साल निवासी तेंदूदरहा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
- महावीर साहू साहू उम्र 43 साल निवासी कैथा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ
- लालाराम श्रीवास उम्र 33 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
- गणेशाराम बघेल उम्र 42 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
- जितेंद्र कुर्रे उम्र 40 साल निवासी कोडाभाट थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
- मनोज मनहर उम्र 30 साल निवासी बेल्हा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
- शिवकुमार कश्यप उम्र 52 साल निवासी कोसला थाना पामगढ़
- अनिल भारद्वाज उम्र 40 साल निवासी बंसुला थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा
- दिनेश मनहर उम्र 42 साल निवासी बंसुला थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा
- हरप्रसाद केवट उम्र 30 साल निवासी गिधौरी थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार
- फिरंगी पटेल उम्र 35 साल निवासी सेमरा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार
- विकास खुंटे उम्र 43 साल निवासी बाकीमोंगरा थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा
- सद्दाम सिंह जाटवर उम्र 32 साल निवासी सलौनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ
- लीलाधर उम्र 44 साल निवासी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा




