Beating: ​40 हजार की ठगी कर गायब थी महिला, अचानक दुकान में दिखी तो महिलाओं ने जड़ दिए कई झापड़

समझौते पर खत्म हुआ विवाद

बिलासपुर| ​बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दुकान के भीतर महिला की (Beating) पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, 40 हजार रुपये की ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने जब आरोपी महिला को एक दुकान के अंदर पाया, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बाहर निकलने का इंतजार करने के बजाय महिलाओं ने दुकान के भीतर ही उसे घेर लिया और एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुकान के भीतर गहमागहमी और मारपीट साफ देखी जा सकती है।

दुकान के अंदर महिला की ताबड़तोड़ थप्पड़ों से पिटाई, ठगी के पैसे को लेकर हुआ जमकर बवाल, (Beating)

​विवाद का मुख्य कारण दो साल पुराना लेनदेन बताया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि उक्त महिला ने उनसे 40 हजार रुपये की ठगी की थी और पिछले दो वर्षों से वह अपना पता बदल-बदल कर उनसे बच रही थी। जैसे ही वह अचानक एक दुकान में नजर आई, लेनदार महिलाओं ने उसे दबोच लिया। मारपीट की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। सिविल लाइन थाने में चली लंबी काउंसलिंग के बाद आखिरकार दोनों पक्षों ने आपसी समझौते के साथ मामले को खत्म करने का निर्णय लिया…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई