Battery Thief : ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 30 बैटरी जब्त

Battery Thief : रायपुर से खरीदार समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों की चोरी का खुलासा

Battery Thief : ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 30 बैटरी जब्त

बिलासपुर में ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले गिरोह पर सरकंडा पुलिस ने शिकंजा कसते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।(Battery Thief)  इनसे 30 नग बैटरी और एक चोरी गया ई-रिक्शा बरामद किया गया है। रायपुर निवासी जय प्रकाश बैटरियों का खरीदार था। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Battery Thief : रायपुर से खरीदार समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों की चोरी का खुलासा

पुलिस ने जांच की शुरुआत तब से की जब एक ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान सुराग मिला कि कुछ युवक बैटरी बेचने ग्राहक की तलाश में हैं। घेराबंदी कर रमेश देवांगन को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में साथी विनय मौर्य और कुश देवांगन के साथ मिलकर कई इलाकों से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने की बात कबूली।

Battery Thief: कुल 30 बैटरियों और एक ई-रिक्शा की बरामद

आरोपियों ने चांटीडीह इलाके से चोरी गए ई-रिक्शा और बैटरियों को छिपाकर रखा था और करीब 15 नग बैटरी जय प्रकाश ठाकरे को रायपुर के गुड़ियारी इलाके में बेच दिया था। पुलिस ने जय प्रकाश के कब्जे से भी 15 बैटरियां बरामद की हैं। कुल 30 बैटरियों और एक ई-रिक्शा की बरामदगी के साथ लाखों की चोरी का पर्दाफाश हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई