बार नवापारा: 24 हाथियों का बसेरा, अब बाघों को बसाने की तैयारी; पांच गांव होंगे जंगल से बाहर

महासमुंद। बार नवापारा के घने जंगलों में वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां 24 हाथियों के झुंड ने स्थायी बसेरा बना लिया है, वहीं वन विभाग ने काले हिरणों को भी यहां पुनर्स्थापित कर दिया है। अब अगला लक्ष्य बाघों को यहां बसाना है। इसके लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से दो जोड़ी बाघ लाए जाएंगे। वर्तमान में इस क्षेत्र में 10 हजार से अधिक हिरण-चीतल, 2500 बायसन और कई अन्य वन्य प्राणी निवास कर रहे हैं।

बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों को देखते हुए बार नवापारा के कोर एरिया में स्थित 5 गांवों को जंगल से बाहर करने की योजना शुरू की गई है। बार, हद्दी, चरोदा, गनोद और अकलतरा गांवों में सर्वे शुरू हो चुका है। ग्रामीणों से पूछा जा रहा है कि वे 15 लाख कैश लेना चाहेंगे या मकान और 5 एकड़ जमीन का विकल्प चुनेंगे। ग्रामीणों की सहमति के अनुसार उन्हें पुनर्वास सुविधा दी जाएगी। मकान-खेत विकल्प चुनने वालों को पक्का मकान, स्कूल, डिस्पेंसरी और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

10 साल पहले 2012-13 में कोर एरिया के लाटादादर, नवागांव और रामपुर गांवों को पहले ही जंगल से बाहर शिफ्ट किया गया था। डीएफओ धमशील गनवीर के अनुसार, तीन महीने के भीतर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अब तक ग्रामीणों की ओर से किसी तरह का विरोध नहीं हुआ है, जिससे कार्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई