बैग चोरी के शक में बाजार में बवाल, दुकानदार और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संडे मार्केट के दौरान बैग चोरी के शक में दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच बीच बाजार जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी एक-दूसरे के साथ हाथापाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू रोड पर लगने वाले संडे मार्केट की है। यहां एक दुकानदार की पत्नी को शक हुआ कि खरीदारी करने आई महिला ने बैग अपने थैले में रख लिया है। इस पर जब उसने पूछताछ की, तो महिला ने आरोप से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

विवाद के दौरान ग्राहक पक्ष के चंद्रकुमार ने दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर पर मुक्का जड़ दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट के दौरान महिलाओं ने भी एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटा और सड़क पर जमकर झूमाझटकी की। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद काफी देर तक चलता रहा।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद दुकानदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई