जांजगीर में डकैती का प्रयास नाकाम, पुलिस ने 5 आरोपियों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

जांजगीर। कोतवाली पुलिस ने डकैती की कोशिश करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से पिस्तौल, कारतूस, चाकू, सब्बल, नकाब और बाइक बरामद की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राहुल अग्रवाल नामक व्यापारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे उनकी दुकान का शटर तोड़ने की आवाज आई। जब वे अपने पिता के साथ बाहर निकले तो तीन नकाबपोश युवक शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। पिता-पुत्र को देखकर तीनों मौके से भाग गए।

इसके बाद राहुल अग्रवाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने इलाके में घेराबंदी की और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास मौजूद हथियार जितेंद्र दिनकर और तरुण सूर्यवंशी से लिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, पांच कारतूस, एक चाकू, दो सब्बल, दो नकाब, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। सभी पांचों आरोपियों को 6 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं –

मनीष कुमार बनवा (26 वर्ष), निवासी ग्राम अफरीद

चैतन्य दिनकर उर्फ चमन (19 वर्ष), निवासी ग्राम तागा

हितेश दिनकर (21 वर्ष), निवासी ग्राम तागा

जितेंद्र दिनकर (26 वर्ष), निवासी ग्राम पूटपुरा

तरुण सूर्यवंशी (22 वर्ष), निवासी भाटापारा

वहीं, भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने दावा किया कि गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र दिनकर कांग्रेस का युवा नेता है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर जितेंद्र दिनकर की भूपेश बघेल और दीपक बैज के साथ तस्वीर भी साझा की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई